फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft in the closed house of the former principal who had gone on Vaishno Devi pilgrimage

Gorakhpur News: वैष्णो देवी यात्रा पर गए पूर्व प्रधानाचार्य के बंद मकान में चोरी

Wed, 21 Jan 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Theft in the closed house of the former principal who had gone on Vaishno Devi pilgrimage
गगहा चोरी में मौके पर जांच करती पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
- गगहा थाना क्षेत्र की घटना, नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में सोमवार रात चोरों ने पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के बंद मकान में चोरी कर ली। पूर्व प्रधानाचार्य परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए हैं। जानकारी पर यात्रा बीच में छोड़कर घर लौट रहे हैं। घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी की आशंका है।
कौड़ीराम चौराहे से करीब एक किलोमीटर की दूर गजपुर मार्ग पर पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का दो मंजिला मकान है। सोमवार दोपहर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पत्नी श्याम दुलारी और बेटे पवन के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर रवाना हुए थे। रात चोरों ने मुख्य शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। पीड़ित के दामाद सदानंद गुप्ता ने बताया कि चोरों ने घर के चार कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों और बक्सों को खंगाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की सटीक जानकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर लौटने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने शटर खुला देखा तो हुई चोरी की जानकारी
मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का शटर खुला देखा तो उन्होंने इसकी सूचना रिश्तेदारों और पुलिस को दी। सूचना पर एसपी साउथ दिनेश कुमार सिंह, गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि परिवार के आने के बाद ही चोरी गए सामान का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed