फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft in six houses of two villages in single night

चोरों का आतंक: एक ही रात में दो गांवों के छह घरों में चोरी, नकदी के साथ आभूषण और अन्य सामान चुरा ले गए चोर

Fri, 12 Nov 2021 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

चोरों ने नकदी के साथ आभूषण और अन्य सामान चुरा लिए, गोला क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग व हटवा दूबे का पूरा गांवों में हुई चोरी।

विज्ञापन
Theft in six houses of two villages in single night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला बाजार क्षेत्र के हटवा दुबे का पूरा और कोहड़ी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की रात छह घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत समान चोरी हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की।

विज्ञापन


कोहड़ी बुजुर्ग में हनुमान यादव के घर से कई आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। वहीं हटवा दुबे निवासी चंद्रप्रकाश के घर से चोर आभूषण, 40 हजार रुपये नकद व एक सिलाई मशीन चुरा ले गए। रामप्रीत के घर का ताला तोड़कर आभूषण व दो हजार रुपये, दिलीप के घर का ताला तोड़कर आभूषण व तीन हजार रुपये व मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सोनबरसा देवी के घर से आभूषण व श्याम नारायन दूबे के घर से आभूषण चोरी हो गया। शुक्रवार सुबह पीड़ितों ने इसकी जानकारी गोला पुलिस को दी। एसओ केके राणा का कहना है कि घटनास्थल की पड़ताल की जा रही है। वारदात के शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा के लिए गए थे गांव, सामान चोरी
शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के गहने समेत 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। छठ पूजा के लिए गांव गया परिवार शुक्रवार दोपहर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। जानकारी के मुताबिक बिहार के मैरवा सरया रामपुर निवासी एनपी सिन्हा पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से फोरमैन पद से सेवानिवृत्त हैं।

शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में इनका मकान है। बीते मंगलवार को वे परिवार के साथ छठ पूजा मनाने गांव गए थे। शुक्रवार दोपहर में मकान में पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए थे।  

ब्लॉक कर्मी के कमरे से नकदी व गहने गायब

चरगांवा ब्लॉक परिसर में एक ब्लॉक कर्मी के सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने समेत अन्य सामान चुरा लिए। ब्लॉक कर्मी तीन नवंबर को हरिद्वार गए थे, शुक्रवार सुबह कमरे पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। रामसेवक विकासखंड चरगांवा में पत्र वाहक हैं। ब्लॉक परिसर में ही उनका क्वार्टर है। तीन नवंबर को परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। शुक्रवार सुबह अपने क्वार्टर पर पहुंचे तो दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। चोर ताला तोड़कर आलमारी से नकदी समेत लगभग एक लाख रुपये के गहने समेट ले गए थे।

15 दिनों के अंदर ब्लॉक परिसर में तीसरी चोरी
चरगांवा ब्लॉक परिसर मे बने सरकारी क्वार्टर मे दो सप्ताह के अंदर तीसरी चोरी से यहां रहने वाले डरे हुए हैं। इसके पहले दो स्वास्थ्य कर्मियों के कमरे का ताला तोड़कर जेवर व सहित नकदी चोरी हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed