फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theft in a house of army man

रिश्तेदार के यहां शादी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल लिया सेना के जवान के घर

Wed, 01 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
theft in a house of army man
रिश्तेदार के यहां शादी में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल लिया सेना के जवान के घर
विज्ञापन

रामलक्षन। सेना के एक जवान के घर को मंगलवार की रात चोरों ने खंगाल लिया। वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बनिऐनी गांव के मछरिहवां टोला निवासी जगदीश मल्ल सेना में कार्यरत है। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में है। वह छुट्टी मनाने घर आए हैं। मंगलवार की सुबह वह पत्नी शशिकला और पुत्री पायल, पलक के साथ रिश्तेदारी में गोनाह सूरतपूरा शादी में चले गए थे। बुधवार की सुबह जब जगदीश घर आए तो ताला टूटा देखकर अवाक रह गए। चोरों ने मकान के तीन कमरों का ताला तोड़ कर आलमारी और बक्शे रखा सारा सामान चुरा लिया है। पीड़ित के अनुसार, उसने बिटिया की शादी के लिए आलमारी में एक लाख रुपये समेत छह लाख रुपये के जेवर रखे थे। चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं होने पर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed