फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft at three places by breaking locks of closed houses and shops in Gorakhpur

गोरखपुर: ताले तोड़कर तीन स्थानों पर चोरी, डॉक्टर के आवास और दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

Fri, 30 Jul 2021 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jul 2021 02:27 PM IST
सार

सहजनवां में ड्यूटी पर गया था जवान, बंद मकान में चोरों ने साफ किया हाथ। गगहा में डॉक्टर के आवास और कैंपियरगंज में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान को भी चोरों ने बनाया निशाना।

विज्ञापन
Theft at three places by breaking locks of closed houses and shops in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बुधवार की रात चोरों ने दो बंद मकानों और एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने सहजनवां में ड्यूटी पर गए पीआरडी जवान के घर में हाथ साफ कर दिया, वहीं गगहा में चिकित्सक के सरकारी आवास और कैंपियरगंज में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार शहबाजगंज मोहल्ला निवासी अजय कुमार पुष्कर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान हैं। बुधवार की रात 10 बजे वह ड्यूटी के लिए चले गए। घर पर कोई अन्य सदस्य नहीं था, लिहाजा गेट पर ताला बंद था। सुबह जब वह लौटे तो देखा कि घर की पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई है। वहीं साढ़े छह हजार रुपये नकद और कई अन्य सामान नहीं मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी सहजनवां राज प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी गगहा में तैनात डॉ. जमाल अहमद का परिसर में ही सरकारी आवास है। डॉ. जमाल अहमद ने बताया कि बुधवार को वह सपरिवार गजपुर निवासी एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लौटे तो आवास का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गगहा थाने के एसआई प्रभात सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। डॉ. जमाल ने बताया कि चोर जेवर और 15 हजार रुपये ले गए हैं।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा निवासी आशीष अग्रहरी की उत्तरी रेलवे गेट पर शृंगार की दुकान है। बुधवार की रात में दुकान का ताला तोड़कर लगभग 40 हजार का सामान व डेढ़ हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए। उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed