{"_id":"64d3862db906677f7806baa0","slug":"theft-at-four-places-including-businessman-house-in-gorakhpur-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में चोरों का आतंक: व्यापारी के घर समेत चार जगहों पर चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में चोरों का आतंक: व्यापारी के घर समेत चार जगहों पर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 09 Aug 2023 05:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:57 PM IST
सार
बांसगांव थाना क्षेत्र के डांगीपार निवासी सुमित मिश्रा के घर से चोर जेवरात उठा ले गए। वह अपने भाई के पास पिता का इलाज के लिए कोटा, राजस्थान गए थे। गांव लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज, लतीफ नगर कॉलोनी और बशारतपुर में चोरी की घटनाएं सामने आई है। इसके अलावा बांसगांव इलाके में हुई चोरी की घटना होने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, शाहपुर इलाके के शिवपुर शहबाजगंज सेक्टर तीन निवासी विश्वजीत चटर्जी मंगलवार की शाम 6 बजे मकान में ताला बंद कर अपनी पत्नी के साथ रेल विहार काॅलोनी स्थित अपने परिचित एस.के राय से मिलने गए थे। वहां से रात 10 बजे मकान पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट और दरवाजे की ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: खतरनाक है एंटेरो वायरस, आंखें ही सुर्ख लाल नहीं हो रहीं, गला और पेट भी हो रहे संक्रमित
विज्ञापन
चोरों ने आलमारी व बक्शा का ताला तोड़कर सोने की बाली,कीमती कपड़े,लैपटॉप समेत लाखों रुपये की सामान उठा ले गए थे। दूसरी घटना, शाहपुर इलाके के लतीफ नगर कॉलोनी में अब्दुल रहीम में हुई है। यहां पर ताला बंद मकान में मंगलवार की रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे और पचास हजार से अधिक की सामान समेटकर फरार हो गए।
बुधवार की सुबह पीड़ित मकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसरी घटना शाहपुर इलाके के बशारतपुर ट्रांसफार्मर चौराहा पर सामने आई है। यहां पर गिरजेश गुप्ता की किराना स्टोर की दुकान है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह 9 बजे पल्सर बाइक से एक युवक पहुंचा और 17 सौ रुपये का सामान निकलवाया। सामान लेने के बाद आरोपी बिना पैसा दिए पल्सर बाइक स्टार्ट कर भागने लगा दुकानदार ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दी।
इसे भी पढ़ें: परीक्षा में कम नंबर आने पर किशोर घर से लापता, तलाश जारी
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज चांदनी चौक निवासी धीरज गौतम बताया है। पुलिस मंगलवार की शाम केस दर्ज कर जेल भेज दी।
वहीं बांसगांव थाना क्षेत्र के डांगीपार निवासी सुमित मिश्रा के घर से चोर जेवरात उठा ले गए। वह अपने भाई के पास पिता का इलाज के लिए कोटा, राजस्थान गए थे। गांव लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: परीक्षा में कम नंबर आने पर किशोर घर से लापता, तलाश जारी
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज चांदनी चौक निवासी धीरज गौतम बताया है। पुलिस मंगलवार की शाम केस दर्ज कर जेल भेज दी।
वहीं बांसगांव थाना क्षेत्र के डांगीपार निवासी सुमित मिश्रा के घर से चोर जेवरात उठा ले गए। वह अपने भाई के पास पिता का इलाज के लिए कोटा, राजस्थान गए थे। गांव लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।