फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The young man who returned home from Ukraine cast his vote

Uraine Crisis : यूक्रेन से घर लौटकर आए युवक ने डाला वोट

Fri, 04 Mar 2022 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 02:16 AM IST
सार

शोहरतगढ़ कस्बे के निवासी मोहम्मद यूसुफ यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए थे। वहां की स्थिति भयावह होने के बाद ऑपरेशन गंगा के जरिए वह दिल्ली आए और वहां से बुधवार को अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सकुशल घर पहुंचने पर उन्हें बहुत खुशी है और इस बात का और भी हर्ष है कि मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिला। 

विज्ञापन
The young man who returned home from Ukraine cast his vote
मोहम्मद यूसुफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में वैसे तो अभी जिले के कई लोग फंसे हुए हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो समय रहते घर पहुंच गए और लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। देश के बड़े शहरों में रोजी-रोजगार कर रहे लोगों ने भी घर आकर मतदान में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


शोहरतगढ़ कस्बे के निवासी मोहम्मद यूसुफ यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए थे। वहां की स्थिति भयावह होने के बाद ऑपरेशन गंगा के जरिए वह दिल्ली आए और वहां से बुधवार को अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सकुशल घर पहुंचने पर उन्हें बहुत खुशी है और इस बात का और भी हर्ष है कि मतदान में हिस्सा लेने का मौका मिला। 
विज्ञापन


यूसुफ ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान में हिस्सा अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन में फंसे अन्य भारतीयों के सही सलामत घर वापसी के लिए सरकार से तेजी से प्रयास करने की अपील भी की। वहीं, लोकतंत्र के उत्सव में बड़े शहरों में रहकर अपनी जीविका चलाने वाले लोगों ने भी हिस्सा लिया। उनका कहना है कि लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए मतदान का बहुत महत्व है, इसलिए वह अपने थोड़े बहुत आर्थिक नुकसान की परवाह किए बगैर वोट डालने के लिए घर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमरियागंज विधानसभा के मतदान केंद्र जिमड़ी पर वोट डालने आए अबूबकर ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर हैं और दिल्ली में नौकरी करते हैं। खासतौर पर वह वोट डालने के लिए अपने परिवार के साथ घर आए हैं। इसी बूथ पर मतदान करने आए जहीरुल हसन का मुंबई में व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि वह हर चुनाव में वोट डालने के लिए घर आते हैं। देश को मजबूत करने के लिए वोटिंग में हिस्सा लेना बहुत जरूरी है और सभी को सारे काम छोड़कर इसमें भागीदारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed