फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The young man was shot twice in a dispute over money transaction, Police arrested the accused

चिड़ियाघर के सामने मारी थी गोली: जानलेवा हमले का आरोपी गैंगस्टर साथियों संग गिरफ्तार- जानिए किसने दी थी पिस्टल

Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, पंकज शाही ने शशांक त्रिपाठी से अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर रुपये लिए थे। 10 मार्च को उसने रुपये लौटाने के बहाने शशांक को बुलाया था। शशांक अपने मित्र प्रियांशु सिंह के साथ वहां पहुंचा था। इसी दौरान पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
The young man was shot twice in a dispute over money transaction, Police arrested the accused
घटना का खुलासा करते एसपी सिटी अभिनव त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामगढ़ताल इलाके में बीते 10 मार्च को पैसे के लेन-देन के विवाद में बीए के छात्र प्रियांशु सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक गैंगस्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में शुक्रवार को एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के महुआपार निवासी गैंगस्टर पंकज शाही, गगहा के कोठा के सर्वेश उर्फ राहुल सिंह, बांसूडीला गांव के लालू यादव और ठठौली गांव के युवराज सिंह उर्फ राज के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 10 मार्च की रात पंकज शाही ने बुद्ध विहार पार्ट-सी निवासी शशांक त्रिपाठी को साढ़े तीन लाख रुपये लौटाने के बहाने चिड़ियाघर के पास बुलाया था। वहां पहले से मौजूद युवराज, राहुल और लालू ने शशांक और उसके मित्र प्रियांशु सिंह पर हमला कर दिया।

इस दौरान फायरिंग में गोला के दीपगढ़ निवासी प्रियांशु सिंह के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि शशांक के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पंकज शाही पर पहले से छह, सर्वेश उर्फ राहुल सिंह पर सात, लालू यादव पर चार और युवराज सिंह पर छह मामले दर्ज हैं।

युवराज सिंह गगहा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। उस पर एनएसए की कार्रवाई भी हो चुकी है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्रनेता के घर फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता के बेटे ने दी थी पिस्टल
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल और तमंचा बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह से खरीदा गया था, जो वर्तमान में छात्रनेता के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, करीब छह माह पहले आर्थक प्रताप सिंह ने युवराज सिंह को अवैध पिस्टल और तमंचा बेचा था।

इसी तमंचे से रामगढ़ताल क्षेत्र में प्रियांशु सिंह को गोली मारी गई थी। पुलिस अब आर्थक प्रताप सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आर्थक प्रताप सिंह का नाम भी बढ़ाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पंकज शाही के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और उसे एक फ्रॉड के मामले में हरियाणा पुलिस भी तलाश रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घायल प्रियांशु डीडीयू का छात्र, शशांक प्राइवेट कंपनी में करता है नौकरी
पुलिस के अनुसार, पंकज शाही ने शशांक त्रिपाठी से अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर रुपये लिए थे। 10 मार्च को उसने रुपये लौटाने के बहाने शशांक को बुलाया था। शशांक अपने मित्र प्रियांशु सिंह के साथ वहां पहुंचा था। इसी दौरान पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी।

गोली लगने से प्रियांशु सिंह घायल हो गया। घायल प्रियांशु सिंह डीडीयू का बीए का छात्र है, जबकि शशांक त्रिपाठी एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed