फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the world turned to ayurveda during the corona period

कोरोना काल में आयुर्वेद की ओर आकर्षित हुई दुनिया : वैद्य अजय दत्त

Fri, 21 Aug 2020 02:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
the world turned to ayurveda during the corona period
गोरखपुर। लखनऊ के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य वैद्य अजय दत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में दुनिया भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की तरफ आकर्षित हुई है। आज यह प्रमाणित हो चुका है कि आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के अचूक मंत्र दिए गए हैं। आयुर्वेद ही सभी जीवों को स्थायी व स्वस्थ रहने का उपहार दे सकता है। नाथ परंपरा में योग और आयुर्वेद का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। नाथ योगियों ने योग और आयुर्वेद के सिद्धांतों को लोक-कल्याण का आधार मानकर जन-जन तक पहुंचाने का श्रमसाध्य कार्य किया है।
विज्ञापन

वैद्य अजय बृहस्पतिवार को एमपी पीजी कॉलेज जंगलधूसड़ में आयोजित व्याख्यानमाला के चौथे दिन शामिल हुए। कहा कि वे नाथ योगी ही थे, जिन्होंने देश भर में अपने प्रवासों के माध्यम से जन समुदाय तक आयुर्वेद व योग के नियमों के अनुपालन की शिक्षा दी। गोरक्षपीठ आज भी ब्रह्मलीन पीठाधीश्वरों एवं सिद्धांतों के द्वारा स्थापित इसी परंपरा के पालन में लगा हुआ है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि आज दुनिया जिस वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है, वह आयुर्वेद के श्रेष्ठ सिद्धांतों की अवमानना और अवहेलना का ही परिणाम है। आयुर्वेद के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पुन: समाज में स्थापित करनी ही होगी। महाविद्यालय के फेसबुक और यू-ट्यूब चैनल पर बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed