फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The widening work of Uruwan, Dhuriyapar, Shahpur, Belghat road is in the final stage.

Gorakhpur News: चौड़ी हो रहीं दक्षिणांचल की सड़कें...विकास के पथ पर दौड़ेगा इलाका

Fri, 08 May 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The widening work of Uruwan, Dhuriyapar, Shahpur, Belghat road is in the final stage.
गोरखपुर। शहर की सड़कों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी रोड कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है। जिले के दक्षिणांचल की सड़कें भी अब चौड़ी हो जाएंगी। वाहन फर्राटा भरेंगे और विकास के पथ पर दक्षिणांचल भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन




उरुवां, धुरियापार, शाहपुर, बेलघाट मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जहां अंतिम दौर में है तो वहीं सिकरीगंज, बेलघाट, लोहरैया मार्ग का सुदृढ़ीकरण दो तिहाई से अधिक पूरा हो चुका है। इन मार्गों के कायाकल्प से लाखों की आबादी को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड की ओर से करीब 18 किमी की लंबाई में उरुवां, धुरियापार, शाहपुर, बेलघाट मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। 57.68 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क परियोजना की भौतिक प्रगति 95 प्रतिशत है और जून माह के अंत तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस मार्ग को दक्षिणांचल की कनेक्टिविटी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से ही आठ किमी लंबे सिकरीगंज, बेलघाट, लोहरैया मार्ग का भी 22.32 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। इस परियोजना में 80 प्रतिशत से अधिक निर्माण हो चुका है।




विभाग के एक्सईएन आरपी सिंह ने बताया कि जून माह तक काम पूरा करा लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस मार्ग के चौड़े और मजबूत होने से भारी वाहनों का आवागमन सुगम होगा। बेलघाट क्षेत्र के लोगों को लोहरैया और सिकरीगंज की ओर जाने में सुगमता होगी।





इन मार्गों का हो रहा चौड़ीकरण

- 13 किमी लंबा गोरखपुर, खजनी, सिकरीगंज मुख्य मार्ग। लागत 60.58 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 94 प्रतिशत।

- 15 किमी लंबा महदेवा, दुधरा, सोपरा मार्ग। लागत 35.56 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 81 प्रतिशत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed