फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The water level of Rapti river has once again increased in Gorakhpur, Rapti has come above the danger mark.

Gorakhupur News: राप्ती नदी ने पार किया खतरे का निशान, चौबीस घंटे में बढ़ा 33 सेमी नदी का जलस्तर

Wed, 21 Aug 2024 07:04 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 07:04 PM IST
सार

काफी दिनों तक बारिश नहीं होने के कारण सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे चली गई थीं। इससे सिंचाई विभाग का पूरा महकमा निश्चिंत हो गया था। लग रहा था कि अब बाढ़ नहीं आएगी। अचानक नेपाल में हुुई बारिश की वजह से राप्ती नदी उफना गई। खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे पहुंच चुकी राप्ती अचानक बढ़ने लगी। तीन दिन में उसने खतरे का निशान पार कर लिया। वह बर्डघाट में लाल निशान से 6 सेमी ऊपर बह रही है। सरयू नदी बरहज में जहां 90 सेमी ऊपर बह रही है जबकि यही अयोध्या में खतरे के निशान से 3 सेमी नीचे है।

विज्ञापन
The water level of Rapti river has once again increased in Gorakhpur, Rapti has come above the danger mark.
बढ़ता राप्ती नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल की पहाड़ियों पर हुई बारिश का असर मंडल में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर पड़ने लगा है। कल तक खतरे के निशान से नीचे बहने वाली राप्ती नदी बुधवार को लाल निशान पार कर गई। जबकि सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या में सरयू खतरे के निशान से मात्र तीन सेमी नीचे रह गई है। अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन, वह खतरे के निशान से नीचे हैं। इस बीच सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने अपने विभाग के इंजीनियरों को सतर्क कर दिया है। वे बंधों की सतत निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दिनों तक बारिश नहीं होने के कारण सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे चली गई थीं। इससे सिंचाई विभाग का पूरा महकमा निश्चिंत हो गया था। लग रहा था कि अब बाढ़ नहीं आएगी। अचानक नेपाल में हुुई बारिश की वजह से राप्ती नदी उफना गई। खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे पहुंच चुकी राप्ती अचानक बढ़ने लगी।

तीन दिन में उसने खतरे का निशान पार कर लिया। वह बर्डघाट में लाल निशान से 6 सेमी ऊपर बह रही है। सरयू नदी बरहज में जहां 90 सेमी ऊपर बह रही है जबकि यही अयोध्या में खतरे के निशान से 3 सेमी नीचे है। सुबह तक यहां भी खतरे का निशान पार करने की पूरी संभावना है।

नेपाल से निकल कर राप्ती में मिलने वाली रोहिन नदी अभी खतरे के निशान से 64 सेमी नीचे है। जबकि गोर्रा नदी खतरे के निशान से अभी 80 ओर कुआनो दो मीटर से अधिक नीचे है।


मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग विकास कुमार सिंह ने बताया कि सरयू व राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। लेकिन, अभी कहीं पर कोई दिक्कत नही है। वह कई बंधों का निरीक्षण कर के आए हैं। हर जगह स्थिति सामान्य है। बंधों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। विभाग के इंजीनियर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पिछले दिनो राप्ती खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गई। तब भी स्थिति सामान्य रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed