{"_id":"6ac6b8d61a2b9e08e90da109","slug":"the-view-of-the-lakeside-at-night-will-be-more-attractive-than-before-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1477314-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ ताल रिंग रोड पर एक जैसी सजावटी लाइटें, बढ़ेगी खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ ताल रिंग रोड पर एक जैसी सजावटी लाइटें, बढ़ेगी खूबसूरती
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल के चारों तरफ विकसित हो रहे रिंग रोड को एकरूप और आकर्षक बनाने की तैयारी है। रिंग रोड के अलग-अलग हिस्सों में अब एक ही डिजाइन की सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे पूरे मार्ग पर एक जैसी रोशनी और सजावट नजर आएगी। रात में ताल किनारे का दृश्य भी पहले से अधिक आकर्षक होगा।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि पैडलेगंज से नौका विहार तक डिवाइडर पर जिस तरह की सजावटी लाइटें लगाई गई हैं, उसी डिजाइन की लाइटें रिंग रोड के अन्य हिस्सों में भी लगाई जाएंगी। आरकेबीके से पैडलेगंज और कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक के हिस्से में इसी तरह की लाइटें लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग हिस्सों में अलग डिजाइन की लाइटें होने से रिंग रोड की सजावट में एकरूपता नहीं दिखती।
अब सभी हिस्सों में समान डिजाइन की लाइटें लगाने से पूरे मार्ग का स्वरूप एक जैसा नजर आएगा। इससे रामगढ़ताल के आसपास विकसित किए जा रहे क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। ताल किनारे शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में रिंग रोड पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था से लोगों को सुविधा भी मिलेगी। सजावटी लाइटों से सड़क और डिवाइडर की खूबसूरती बढ़ने के साथ ताल के आसपास का क्षेत्र भी रात में आकर्षक नजर आएगा।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने कहा कि रामगढ़ताल के आसपास सुंदरीकरण और सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। रिंग रोड के सभी हिस्सों में एक जैसी लाइटें लगाने की योजना इसी क्रम का हिस्सा है।