{"_id":"6a5a99ac320fca70c007b585","slug":"the-university-administration-has-released-the-final-list-of-toppers-and-meritorious-students-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1389497-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : दीक्षांत में 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : दीक्षांत में 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक
Sat, 18 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की टॉपर्स और मेधावी छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची
छह अगस्त को है विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 73 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। परीक्षा समिति की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी। दीक्षांत समारोह छह अगस्त को आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अभियांत्रिकी, विधि, शिक्षा, प्रबंधन, चिकित्सा समेत विभिन्न संकायों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। समारोह में सफल विद्यार्थियों को उपाधियां भी दी जाएंगी।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के बल पर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि 45वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।