फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The sultry heat made us miserable, hope for relief today

Gorakhpur News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज राहत के आसार

Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The sultry heat made us miserable, hope for relief today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। वातावरण में पुरवा हवा की दखल से शुक्रवार को उमस बढ़ गई। इससे लोग पसीने से तरबतर रहे। शहर से गांव तक उमस भरी गर्मी रही। पुरवा हवा के चलते न्यूनतम तापमान में उछाल आ गया। जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर के हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
दो दिन पहले तक पश्चिमी हवा वातावरण में मजबूत पकड़ बनाए हुए थी। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ था। तल्ख धूप व पश्चिमी हवा के बीच प्रचंड गर्मी का कहर जारी रहा। शुक्रवार को पूर्वी हवा ने दस्तक दे दी। सुबह 9 बजे के बाद उमस भरी गर्मी का असर शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर के गोलघर, बेतियाहाता, रोडवेज व रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। उमसभ री गर्मी के कारण दुकानदार व ग्राहक पसीनें से तरबतर दिखे। पंखे व कूलर फर्राटा भर रहे थे, मगर राहत नहीं मिल रही थी। राहगीरों एवं यात्रियों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पुरवा हवा के दबाव से उमस बढ़ी है। शनिवार को बादल छाने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed