फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The speed of state-run buses has been restricted due to fog.

Gorakhpur News: कोहरे में रोडवेज की बसों की रफ्तार लगाया गया अंकुश

Fri, 26 Dec 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The speed of state-run buses has been restricted due to fog.
गोरखपुर। घने कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने बसों की गति को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। आए दिन तेज रफ्तार के कारण हो रहे बस हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। ताकि कोहरे में सफर करने वाले यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से ड्राइवरों को दिए गए निर्देशों के अनुसार, अब रात के समय एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बसों की अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं सामान्य सड़कों पर बसें 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति से नहीं चलेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में रफ्तार नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

आरटीओ अधिकारियों ने सभी बस चालकों और परिचालकों को इन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित बस चालक और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने विशेष मॉनिटरिंग टीम भी गठित की है, जो प्रमुख मार्गों, एक्सप्रेसवे और बस स्टैंडों पर लगातार निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि है। इसके तहत दिशानिर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे नियमों के पालन में सहयोग करें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed