{"_id":"699e152e3dc8ca9df50e6758","slug":"the-special-team-conducted-a-secret-raid-and-sent-14-samples-for-testing-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1240161-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, खराब सामान कराया गया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, खराब सामान कराया गया नष्ट
Wed, 25 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शासन की ओर से नामित दूसरे जिले की टीम ने दो दिनों तक गोपनीय जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न दुकानों से 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
इस दौरान एक लाख रुपये से अधिक कीमत के खराब खाद्य पदार्थ, जिसमें महीनों की बनी मिठाइयां, बेसन और मैदा को नष्ट कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि इन वस्तुओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता था।
शासन की ओर से नामित टीम ने तय लोकेशन पर गोपनीय तरीके से छापा मारा। दो दिनों में कुल 14 नमूने लिए गए, जिनमें रिफाइंड ऑयल के चार नमूने, बेसन, मैदा और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां शामिल हैं। सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में नमूने असुरक्षित या अधोमानक पाए जाते हैं तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले में बनी हैं विशेष टीमें
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत तिवारी ने बताया कि होली के मद्देनजर विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी ड्यूटी के अनुसार अन्य जिलों में जांच कर रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि लोगों तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंच सके।