फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The scorching sun and humidity started troubling me again.

Gorakhpur News: तीखी धूप और उमस फिर करने लगी परेशान

Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun and humidity started troubling me again.
शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप से तापमान में हुई वृद्धि
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में हुई चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पिछले दो दिन से बारिश नहीं होने से फिर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी है। हालांकि दिन में रुक-रुक कर बादल छाने से लोगों को राहत मिलती रही। तीखी धूप के चलते पिछले दो दिनाें में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश का आसार जताया है।


चार-पांच दिन से लगातार बदली छाने और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। उमसभरी गर्मी से भी लोगों ने राहत महसूस की थी। अधिकतम तापमान गिर कर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार से बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि होने लगी। चटक धूप के चलते मौसम गर्म होने लगा। शुक्रवार को सुबह से ही धूप लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर में उमसभरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed