{"_id":"659ef368bab7bb193300860b","slug":"the-scheme-was-started-by-giving-a-pitcher-full-of-yellow-rice-to-the-mayor-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-429091-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेयर को पीले चावल से भरा घड़ा देकर योजना की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेयर को पीले चावल से भरा घड़ा देकर योजना की शुरूआत
Thu, 11 Jan 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी समर्थन मंच की तरफ से 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद प्रत्याशियों की जीत को लेकर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र में जाकर क्षेत्र की जनता को पीले चावल देकर कमल के फूल पर मतदान करने की अपील करेगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में समर्थन मंच की तरफ से चलाया जाएगा।। बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव को चावल के भरा कलश देकर इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मेयर को ये कलश भेंट कर पूरे प्रदेश में अभियान चलाए जाने की शुरूआत की। इस दौरान दीपक श्रीवास्तव, अखलाक अहमद सिद्दीक़ी, कुमेल अहमद सिद्दीक़ी, योगेंद्र सिंह, अविनाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन