फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The relatives of the lovers caught on the four-lane got them married in a temple

Gorakhpur News: फोरलेन पर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की परिजनों ने मंदिर में शादी कराई

Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the lovers caught on the four-lane got them married in a temple

विज्ञापन
- एम्स इलाके के जगदीशपुर का मामला, खूब हो रही चर्चा
- एम्स क्षेत्र की युवती से मिलने आया था पिपराइच का युवक

जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर रविवार को पकड़े गए प्रेमी जोड़े की परिजनों ने मंदिर में शादी करा दी। मंगलवार को शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही परिजनों के बाद दिनभर कॉल आती रही।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के हेमधापुर निवासी सूरज की शादी एम्स इलाके के शिवपुर की खुशबू से तय हो गई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल से बात करने लगे थे। काफी दिनों तक बातचीत होने पर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसी बीच किसी कारण से दोनों परिवार ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच बातें होती रहीं। रविवार को सूरज एम्स क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर खुशबू से मिलने पहुंचा था। दोनों बातचीत शुरू किए थे, तभी युवती के परिजन वहां आ गए। सूरज को पकड़कर उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर घरवाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

काफी देर तक दोनों परिवार के बीच बात होती रही। इसके बाद मंदिर में सूरज और खुशबू की शादी कराई गई। जगदीशपुर के भैरो बाबा मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूरज ने खुशबू की मांग में सिंदूर भरा। शादी के बाद खुशबू मायके चली गई। दोनों परिवार के बीच तय हुआ कि रीति रिवाज से एक बार फिर शादी करके लड़की की विदाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed