फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The real mission of Islam is peace and tranquility: Mufti Ghulam Jeelani

इस्लाम का असली मिशन है अमन और शांति : मुफ्ती गुलाम जीलानी

Thu, 09 Nov 2023 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The real mission of Islam is peace and tranquility: Mufti Ghulam Jeelani
गोरखपुर। नबी-ए-पाक हजरत मोहम्मद साहब के उपदेशों को पढ़ें, जानें, समझें और उसका अनुसरण करने की कोशिश करें। इससे आपका जीवन संवर जाएगा। इस्लाम का असली मिशन अमन व शांति है। नबी-ए-पाक के बताए रास्ते पर चलकर ही मुल्क, कौम और समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है। ये बातें मुस्लिम धर्मगुरु मध्य प्रदेश के मुफ्ती गुलाम जीलानी अजहरी ने कहीं। वह बुधवार को शहीद अब्दुल्लाह नगर गोरखनाथ में आयोजित गौसे आजम कांफ्रेंस के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि कुरआन-ए-पाक में इल्म और आलिम (ज्ञान और ज्ञानी) को अत्यधिक महत्व दिया गया है, क्योंकि यह इल्म ही है जो इंसान को अज्ञानता के अंधकार से बाहर निकालता है। विशिष्ट अतिथि मौलाना मो. हारून मिस्बाही थे। कुरआन की तिलावत कारी नसीमुल्लाह ने की। नात आजमगढ़ के एहसान शाकिर व अफरोज आलम ने पेश की। कांफ्रेंस में मोहम्मद बारकल्लाह खान अशरफी, मुफ्ती अख्तर हुसैन, मौलाना नूरुज्जमा मिस्बाही, नजरे आलम, बदरे आलम, नजरुल हसन, सज्जाद हैदर, अजीम अहमद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed