{"_id":"665af22afba518f9a70c69c3","slug":"the-names-of-two-daughters-in-law-of-cabinet-minister-sanjay-nishad-were-found-missing-from-the-voters-list-2024-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Election Voting: काबीना मंत्री की दो बहुओं के नाम मतदाता सूची से 'लापता', एक हैं विधायक की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Election Voting: काबीना मंत्री की दो बहुओं के नाम मतदाता सूची से 'लापता', एक हैं विधायक की पत्नी
Sat, 01 Jun 2024 03:36 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनकी पत्नी संग बेटे ने भी जाकर मतदान किया
- फोटो : अमर उजाला
पादरी बाजार इलाके के जंगल सालिकराम निवासी प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद की दो बहुओं का नाम मतदाता सूची में नहीं था। बीएलओ की तरफ से कैबिनेट मंत्री और परिवार के अन्य सदस्यों की पर्ची उन्हें दे दी गई थी। लेकिन, बहुओं की पर्ची नहीं मिलने पर उनके द्वारा आलाधिकारियों से शिकायत की गई।
विज्ञापन
मतदान से दिन बीएलओ और तहसील कर्मियों ने घर जाकर दोनों बहुओं की मतदाता पर्ची उन्हें दी। इसके बाद सभी मतदान कर सके।
संजय निषाद के बड़े पुत्र डॉ अमित कुमार निषाद की पत्नी आरती कश्यप व चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद की पत्नी नेहा निषाद का नाम मतदाता सूची में नाम नही था। वहीं, कैबिनेट मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की मतदान पर्ची न मिलने से इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर दी।
विज्ञापन
इधर, जंगल सालिकराम और शिवपुर सहबाजगंज में 8 बीएलओ हैं। तीन दिनों से कैबिनेट मंत्री के घर के पास संगम चौराहे पर बीएलओ कैंप लगाकर लोगों की वोटर पर्ची बना रहे थे। लेकिन, फिर भी परिवार से संपर्क कर सभी की मतदान पर्ची उन्हें नहीं दी गई। मतदान से वंचित न हो, मंत्री संजय निषाद ने इस मामले में जब शिकायत की तब जाकर उनकी पर्ची बनी। इसके बाद जाकर उन्होंने अपना मतदान किया।
विज्ञापन