{"_id":"69ab3c79493d61e40f02a1bb","slug":"the-miscreants-entered-the-house-and-attacked-beating-them-with-sticks-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1249070-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने घोड़ा दौड़ाया: घरवालों ने जताया विरोध, नाराज दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने घोड़ा दौड़ाया: घरवालों ने जताया विरोध, नाराज दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा
Sat, 07 Mar 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:13 AM IST
सार
होली के दिन घर के सामने प्रदुम यादव ने 8 से 10 बार घोड़ा दौड़ाया। इससे उनके घर में बंधे पशु डर गए। जब परिवार ने विरोध किया तो घर में घुसकर गालियां देने लगे। इसके बाद प्रदुम ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
खजनी थाना क्षेत्र के बेलभदरा चक में होली के दिन 20 से अधिक लोगों के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ईरम मती पत्नी राधेश्याम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ईरम मती पत्नी राधेश्याम के अनुसार, होली के दिन घर के सामने प्रदुम यादव ने 8 से 10 बार घोड़ा दौड़ाया।
इससे उनके घर में बंधे पशु डर गए। जब परिवार ने विरोध किया तो घर में घुसकर गालियां देने लगे। इसके बाद प्रदुम ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि राम विलास यादव के बेटे लव कुश, बृजेश , महेंद्र, धर्मेंद्र, राम लखन और वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग घर के बाहर इकट्ठा होकर ईंट-पत्थर मारना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर हमलावर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और परिवार के लोगों से मारपीट की।
महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमलावरों ने घर का सामान तोड़ते हुए असलहा लहराया और वहां से भाग निकले। घटना की सूचना महिला ने डायल 112 और खजनी थाने को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन