फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The minimum temperature dropped below eight degrees for the first time this season.

Gorakhpur News: सीजन में पहली बार आठ डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

Fri, 26 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped below eight degrees for the first time this season.
गोरखपुर। मौसम बृहस्पतिवार को बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि दिन में खिली अच्छी धूप ने अधिकतम तापमान को एक हफ्ते के अधिकतम स्तर पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह औसत से दो डिग्री कम रहा। यह सुबह इस सत्र की सबसे सर्द सुबह रही। इससे पहले इस सत्र में 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.2 रहा था, जो अब तक का सबसे कम रहा था। हालांकि, मौसम साफ रहने की वजह से सुबह जल्दी ही धूप निकल गई। इस वजह से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। एक हफ्ते बाद अधिकतम तापमान ने 20 डिग्री के बैरियर को छूआ। 16 दिसंबर के बाद से ही अधिकतम तापमान लगातार 20 डिग्री से नीचे बना हुआ था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 27 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया गया है। इसके तहत अनेक स्थानों पर घना से अत्यंत कोहरा पड़ सकता है। कई जगहों पर शीत लहर की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed