{"_id":"663c823991e5d3ea4500d5ac","slug":"the-hostel-boys-of-gorakhpur-university-had-beaten-up-the-inspector-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निलंबित हो सकते हैं मारपीट में शामिल डीडीयू के छात्र, दरोगा और सिपाही की कर दी थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निलंबित हो सकते हैं मारपीट में शामिल डीडीयू के छात्र, दरोगा और सिपाही की कर दी थी पिटाई
Thu, 09 May 2024 01:28 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 09 May 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक)
- फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राम प्रताप शुक्ल छात्रावास के सामने पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में अब आरोपी छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन
इसके तहत उन्हें हॉस्टल से निष्कासित और विश्वविद्यालय से निलंबित किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरी घटना की समीक्षा कर रहा है। पुलिस ने डीडीयू प्रशासन को लिखे पत्र में पांच मई को हुई घटना का पूरा विवरण दिया है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर बुधवार को छात्र आरपीएस छात्रावास के वार्डन प्रो. गोपाल प्रसाद के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे। वहां विद्यार्थियों ने बताया कि इनमें से कुछ छात्र घटना में शामिल नहीं थे। उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है।
विज्ञापन