फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The groom ran away on the wedding day after not getting a car in dowry, case registered

Gorakhpur News: दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी के दिन भाग गया दूल्हा, केस दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The groom ran away on the wedding day after not getting a car in dowry, case registered
खजनी इलाके का मामला, शुक्रवार को होनी थी शादी, लड़का पक्ष से दो हिरासत में
विज्ञापन




लड़की पक्ष ने खजनी थाने में दूल्हे और उसके पिता पर केस दर्ज कराया



गोरखपुर। खजनी इलाके में शुक्रवार को दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी के दिन दूल्हा भाग गया। शनिवार को लड़की के घरवाले खजनी थाने पहुंचे और लड़का पक्ष पर दहेज लेने का आरोप लगाया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस टेकवार के सूरज पांडेय और उसके पिता राजेंद्र पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पूछताछ के लिए लड़के पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।



खजनी इलाके के एक गांव निवासी लड़की के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बेटी की शादी टेकवार के सूरज पांडेय से 18 अप्रैल को होनी थी। इसको लेकर मैरिज लाॅन की साज सज्जा, बरातियों के भोजन, जलपान समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। शादी से पहले ही 10 लाख नकद, आठ लाख के गहने, एसी, फ्रिज आदि कीमती घरेलू सामान दूल्हे के घर भिजवा दिए गए थे।
विज्ञापन




लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि शादी के दिन बाल कटवाने अपने घर से निकला सूरज लौटकर नहीं आया। आरोप है कि जब देर होने लगी तो लड़का पक्ष के पास फोन कर पूछा गया तब भी वे यही बोल रहे थे कि अभी थोड़ी देर में बरात निकलने वाली है। कई घंटे तक परिजन लड़के के भाग जाने की सूचना छिपाए रहे। रात में लड़की के घरवालों को कहीं से जानकारी मिल गई कि लड़का भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को लड़की पक्ष के लोग खजनी थाने पहुंचे। लड़के पक्ष को उपहार में दिए गए कीमती सामान और शादी की तैयारी में खर्च हुई रकम को लौटाने की मांग की। इस संबंध में खजनी थाना प्रभारी सत्यदेव ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed