फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The government will not allow injustice to happen to anyone

Gorakhpur News: किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार

Sun, 20 Apr 2025 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The government will not allow injustice to happen to anyone
जनता दर्शन: तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी ने जारी रखा जनसेवा का अनुष्ठान
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश



गोरखपुर। शनिवार सुबह तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम ने सभी को आश्वस्त किया कि समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाेरखपुर में तीन दिवसीय प्रवास के चलते शनिवार सुबह लोग जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कराई। इस दौरान उन्होंने 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन




उन्होंने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी तो जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भूमाफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्यवाही में कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने परस्पर संवाद से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में एस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा।



दिव्यांग महिला की शिकायत पर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश



जनता दर्शन में समस्या लेकर आई आंशिक रूप से शारीरिक अक्षमता की शिकार एक महिला और उसके बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने बगल में मौजूद डीएम कृष्णा करुणेश को निर्देश देते हुए कहा कि इनकी समस्या का निस्तारण कराएं और चाय भी पिलाएं। इस दौरान कुछ अन्य लोगों के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार, दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।




--



खुद छाता लेकर निकले मंदिर भ्रमण पर



गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह तेज बारिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। खराब मौसम में भी वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद छाता थाम रखा था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed