फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The flight from Delhi arrived four and a half hours late, and the flight from Mumbai was delayed by three hours.

Gorakhpur News: दिल्ली की फ्लाइट साढ़े चार, मुंबई की तीन घंटे की देरी से आई

Wed, 24 Dec 2025 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The flight from Delhi arrived four and a half hours late, and the flight from Mumbai was delayed by three hours.
- कोहरे के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें देर से पहुंचीं और रवाना हुईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोहरे के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह कई महत्वपूर्ण उड़ानों में देरी हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दिल्ली की फ्लाइट साढ़े चार तो मुंबई की तीन घंटे की देरी से आई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित समय सुबह 10:50 की बजाए दोपहर 3:21 बजे गोरखपुर पहुंची। वहीं दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट पूर्वांह्न 11:40 की जगह दोपहर 12:42 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरी। मुंबई से इंडिगो की अपराह्न 3:20 बजे आने वाली फ्लाइट शाम 6:14 बजे आई। इस वजह से गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान भी प्रभावित हुई और निर्धारित पूर्वांह्न 11:30 की बजाए शाम 4:14 बजे उड़ान भरी। इसी तरह दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 12:10 की जगह 1:27 बजे रवाना हुई। कोलकाता जाने वाली फ्लाइट अपराह्न 3:53 की बजाए शाम 4:43 बजे और मुंबई जाने वाली शाम 4:00 बजे की उड़ान 7:15 बजे हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed