{"_id":"69d9659602c3a7ec19096b3c","slug":"the-final-voter-list-was-published-on-friday-after-the-completion-of-the-sir-process-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1285482-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में 2.42 लाख नए मतदाता जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में 2.42 लाख नए मतदाता जुड़े
विज्ञापन
गोरखपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। नई सूची के अनुसार, जिले में अब कुल 32 लाख 45 हजार 441 मतदाता दर्ज हैं। इस प्रक्रिया के तहत जहां एक ओर 6 लाख 63 हजार 757 नाम सूची से हटाए गए वहीं 2.42 लाख नए वोटर जुड़े हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जिले में कुल 36 लाख 66 हजार 533 मतदाता थे। एसआईआर के पहले चरण में छह जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) श्रेणी के 17.61 प्रतिशत यानी 6.45 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। इसके बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 30 लाख 20 हजार 908 रह गई थी।
हालांकि, दूसरे चरण में हुई सुनवाई और दावों-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 2 लाख 42 हजार 645 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 18 हजार 132 नाम और हटाए गए। इस तरह ड्राफ्ट सूची के बाद शुद्ध रूप से 2 लाख 24 हजार 533 मतदाता बढ़े और अंतिम सूची में कुल संख्या 32.45 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची का व्यापक शुद्धिकरण किया गया है। इस कार्य में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और बीएलओ ने मेहनत की। अंतिम सूची सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही इसे निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों, मतदेय स्थलों और आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
368 नए बूथ बने : एसआईआर अभियान के दौरान जिले में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जहां 3,679 बूथ थे, वहीं अब 368 नए बूथ बनाए जाने के बाद कुल संख्या 4,047 हो गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर यह व्यवस्था की गई है। कैंपियरगंज में 45, पिपराइच में 41, शहर में 40, ग्रामीण 36, सहजनवां में 30, खजनी में 48, चौरीचौरा में 39, बांसगांव में 39 और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 50 नए बूथ बनाए गए हैं।