{"_id":"68187ae69bf05e97c40a04eb","slug":"the-female-wolf-rescued-from-bahraich-and-brought-to-gorakhpur-zoo-died-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर: बहराइच से आई मादा भेड़िया भैरवी की मौत, 'भैरव' हुआ अकेला- जानिए क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर: बहराइच से आई मादा भेड़िया भैरवी की मौत, 'भैरव' हुआ अकेला- जानिए क्या थी वजह
Mon, 05 May 2025 02:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 05 May 2025 02:16 PM IST
सार
20 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों को बाड़े में छोड़कर नामकरण किया। नर भेड़िए का नाम भैरव और मादा का भैरवी रखा था। अभी कुछ दिन पहले ही चीता केसरी की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में बहराइच से आई मादा भेड़िए की मौत हुई
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
चिड़ियाघर में सोमवार को बहराइच से लाई गई मादा भेड़िया (भैरवी) की मौत हो गई। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों का कहना है कि भैरवी ने एक दिन से पानी भी नहीं पीया था। कुछ दिनों पहले पीलीभीत से लाए गए बाघ की भी चिड़ियाघर में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बहराइच से सितंबर 2024 में दो आदमखोर भेड़ियों को रेस्क्यू कर शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान में लाया गया था। इसमें एक नर और एक मादा भेड़िया शामिल थी। दोनों को पहले रेस्क्यू सेंटर में रखा गया। वहां इनके लिए जगह कम थी तो बाड़े में रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इन्होंने इंसानों पर हमला किया था इसीलिए इन्हें वापस जंगल में नहीं छोड़ा गया। 20 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों को बाड़े में छोड़कर नामकरण किया। नर भेड़िए का नाम भैरव और मादा का भैरवी रखा। दोनों में नजदीकियां भी बढ़ रही थीं लेकिन जंगल वापस जाने के लिए हमेशा परेशान रहते थे।
विज्ञापन
इसी बीच भैरवी की तबियत बिगड़ी और उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।