फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The entrance of the city will be beautiful, the face will change

Gorakhpur News: फोटो सुंदर होंगे शहर के प्रवेश द्वार, बदलेगी सूरत

Sat, 20 May 2023 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 03:33 AM IST
विज्ञापन
The entrance of the city will be beautiful, the face will change
महराजगंज और देवरिया से आने वाले लोगों को होगा सुखद अहसास
विज्ञापन

दीवार और डिवाइडर के सजावट की तैयारी, पानी के फव्वारे और फूलों से दिखेगा बदलाव


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरक्षनगरी में प्रवेश के समय सुखद अहसास दिलाने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों की सूरत बदलने की तैयारी है। नगर निगम की ओर से पहले चरण में महराजगंज और देवरिया रोड को संवारा जाएगा। इसके तहत सड़क के दोनों ओर हरियाली बढ़ाई जाएगी। ओवरब्रिज के खंभों पर प्रयागराज की तर्ज पर चित्रकारी कराई जाएगी। दीवारों पर शहर की विरासतों को उकेरा जाएगा। सड़क के बीच में पानी के फव्वारे और फूलों की क्यारी लगाई जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) से इस योजना को परवान चढ़ाने की तैैयारी है।


अधिकारियों के मुताबिक, योजना के तहत डिवाइडर और बिजली के खंभों को सजाने के साथ ही, सड़क के दोनों ओर के मकानों की दीवारों पर भी चित्रकारी कराई जाएगी। चौराहों पर पत्थर की मूर्तियां लगाई जाएंगी। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए महराजगंज रोड पर गुलरिहा थाने से आगे झुंगिया और देवरिया रोड के जंगल सिकरी में फोरलेन ओवरबिज्र को प्रवेश द्वार मानकर कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के नीचे बनेंगी कलाकृतियां, लगेगी फसाड लाइट
नगर निगम शहर में बने ओवरब्रिजों की सुंदरता बढ़ाने की भी तैयारी में है। पहले चरण में धर्मशाला और तरंग ओवरब्रिज को चुना गया है। ओवरब्रिज के खंभे और छत के नीचे विभिन्न कलाकृतियां उकेरी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में ओवरब्रिजों के नीचे जिस तरह से पेंटिंग बनी थी। उसी अनुरूप काम किया जाएगा। फसाड लाइट लगाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रवेश द्वारों को सुंदर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पीपीपी मॉडल पर इसका काम किया जाएगा। ओवरब्रिज के नीचे और उसके खंभों पर कलाकृतियां बनाकर फसाड लाइट लगाई जाएगी। पहले चरण में देवरिया और महराजगंज रोड के प्रवेश द्वार पर काम होगा। : डॉ. मणि भूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed