फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The district got the third place in the state in the eradication program

Gorakhpur News: अयोध्या और रामपुर के ध्यानार्थ क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में बेहतर योगदान, जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान

Thu, 15 Jun 2023 07:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
The district got the third place in the state in the eradication program
जनवरी से मई के बीच टीबी नोटिफिकेशन समेत नौ बिंदुओं के आधार पर हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) में बेहतर योगदान के लिए गोरखपुर जिले को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग जनवरी से मई के बीच हुए टीबी नोटिफिकेशन समेत नौ बिंदुओं के मूल्यांकन के आधार पर मिली है।
यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ गणेश यादव ने जानकारी दी है। जिले को कुल 88 अंक मिले हैं। अयोध्या जनपद 91.1 स्कोर के साथ पहले स्थान पर, जबकि रामपुर जनपद 89 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। टीबी नोटिफिकेशन और उपचार दर में जिले को शत प्रतिशत स्कोर मिले हैं। स्कोरिंग नौ बिंदुओं में प्रदर्शन के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि अगर किसी को दो सप्ताह से अधिक की खांसी आ रही है, शाम को बुखार चढ़ता है, पसीने के साथ बुखार होता है, बलगम में खून आ रहा है, वजन तेजी से घट रहा है और भूख भी नहीं लगती है तो वह टीबी का संभावित मरीज हो सकता है। ऐसे मरीज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि एक बार टीबी मरीज नोटिफाई होकर जब निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत कर लिया जाता है तो उसकी एचआईवी व शुगर की भी जांच कराई जाती है। इलाज चलने तक 500 रुपये प्रति माह की दर से पोषण के लिए खाते में रुपये भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed