फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The day Ganga dries up, India's progress will stop: Shiv Pratap

जिस दिन गंगा सूखी रुक जाएगी भारत की गति : शिवप्रताप

Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The day Ganga dries up, India's progress will stop: Shiv Pratap
गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम का हिमाचल के राज्यपाल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि जिस दिन गंगा सूख जाएंगी, भारत की गति रुक जाएगी। जब तक लोगों में श्रद्धा व निष्ठा बनी रहेगी तब तक जीवनदायिनी गंगा का अस्तित्व बना रहेगा। वे सिकुड़ गईं हैं लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं आई है। गंगा को बचाना है तो सभी को संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास की हर छोटी-बड़ी नदी को अविरल और निर्मल बनाएंगे।
राज्यपाल शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति आस्था के कारण ही विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी भारत से गंगाजल मंगाकर घरों में रखते हैं।
विज्ञापन

कहा, केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद गंगा की अविरलता व निर्मलता को लेकर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अमृत सरोवर की खुदाई व पुराने तालाब को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इससे भू-जलस्तर ऊपर आया है। इससे गंगा में प्रवाह बढ़ा और जल स्वच्छ भी हुआ है, लेकिन इसके लिए जनजागरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति ने नदियों को प्रदूषित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गंगा के स्वरूप को हमने समझा नहीं है लेकिन अब गंगा समग्र के कार्यकर्ता जब इसमें लग गए हैं तो सफलता मिलनी निश्चित है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आशीष गौतम ने नदियों के पर मंडरा रहे खतरे से आमलोगों को जागृत करने में गंगा समग्र की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, गंगा समग्र के संयुक्त महामंत्री ललित कपूर, गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed