फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The construction debris at Golghar should be removed immediately, and the traffic jam should be resolved.

Gorakhpur News: गोलघर में निर्माण का मलबा तत्काल हटे, जाम से मिले मुक्ति

Wed, 21 Jan 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The construction debris at Golghar should be removed immediately, and the traffic jam should be resolved.
- व्यापार बंधु की मासिक बैठक में उठीं समस्याएं, समयबद्ध समाधान के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की मासिक बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी नगर ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। व्यापारियों ने गोलघर में सड़क सुंदरीकरण के दौरान निकलने वाले मलबे को हटाने और जाम की समस्या से अवगत कराया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी प्रमुख व्यापारिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल, नियमित साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, फॉगिंग, शौचालय एवं मूत्रालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी सड़कों और गलियों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बैठक के दौरान अवैध अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति में बाधा, कूड़ेदान की कमी, नाली व सड़क निर्माण, ट्रैफिक जाम, दुकानों के किराये में मनमानी वृद्धि और टैक्स संबंधी विसंगतियों जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इन सभी समस्याओं पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी संजय गुप्ता ने गणेश चौक स्थित गणेश गेस्ट हाउस के नीचे के मार्ग की सफाई एवं सुंदरीकरण का अनुरोध किया, जिस पर नगर निगम प्रतिनिधि को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में गोलघर क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निकले मलबे को शीघ्र हटाने, भगवानपुर नकहा में बर्तन फैक्टरी के सामने लगे बिजली के खंभे को स्थानांतरित करने तथा साइबर और डिजिटल फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं पर भी चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में लीड बैंक मैनेजर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत, मंडी सचिव, यातायात निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संजय सिघानिया, रमेश गुप्ता, जवाहर कसौधन, ओमप्रकाश, केसी वर्मा, अभिषेक शाही समेत बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed