फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The cold has increased, with the minimum temperature dropping by 10.5 degrees in 16 days.

Gorakhpur News: बढ़ गई ठंड.. 16 दिनों में 10.5 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

Mon, 17 Nov 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased, with the minimum temperature dropping by 10.5 degrees in 16 days.
ठंढ बढ़ी तो टाउनहॉल कचहरी क्लब में लग गई दुकानें । संवाद
दिन में तापमान लगभग सामान्य, रात में पड़ रही दिसंबर वाली सर्दी
विज्ञापन


एक नवंबर को 21.2 था न्यूनतम तापमान, 16 को 10.7 किया गया दर्ज
रविवार को सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा न्यूनतम तापमान

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस वजह से नवंबर के मध्य में ही दिसंबर और जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि पिछले 16 दिनों में न्यूनतम तापमान घटते-घटते 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है।



मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अक्तूबर के अंतिम हफ्ते में कई दिनों तक हुई बारिश के बावजूद एक नवंबर को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। उसके बाद न्यूनतम तापमान लगातार कम होता रहा।
विज्ञापन

आठ नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे था। रविवार को यह गिरकर 11 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 17.7 डिग्री का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

हाल के वर्षों में इतना सर्द नहीं रहा नवंबर का पहला पखवाड़ा
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले एक दशक में 15 नवंबर 2021 को तापमान सबसे कम (13.8 डिग्री) रहा था। 15 नवंबर 2020 को न्यूनतम तापमान 13.9, 15 नवंबर 2022 को न्यूनतम 14.3, 15 नवंबर 2017 और 15 नवंबर 2019 को 14.6, 15 नवंबर 2018 को 14.8 दर्ज किया गया। 15 नवंबर 2023 को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और 15 नवंबर 2024 को न्यूनतम 17.8 दर्ज किया गया था।


---


वर्जनरात में पड़ रही ठंड की वजह से कहीं-कहीं आंशिक शीतलहर के आसार हैं। हवाओं के दिशा परिवर्तन से 17 नवंबर से तापमान में आ रही गिरावट थमने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में जारी ठंड में कमी आएगी और शीतलहर जैसी स्थितियों से राहत मिल सकती है।
- टीबी सिंह, वैज्ञानिक सहायक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed