फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused will be interrogated in threat case to BJP MLA Sarwan Nishad forensic investigation of voice sampl

UP: भाजपा विधायक सरवन निषाद को धमकी मामले में आरोपी से होगी पूछताछ, कराई जाएगी वायस सैंपल की फोरेंसिक जांच

Sun, 04 Sep 2022 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौरीचौरा (गोरखपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौरीचौरा (गोरखपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 10:54 PM IST
सार


विधायक ने अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। इसपर डीजीपी ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की बात कही है। 

विज्ञापन
The accused will be interrogated in threat case to BJP MLA Sarwan Nishad forensic investigation of voice sampl
भाजपा विधायक सरवन निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा विधायक सरवन निषाद व उनके समर्थक धीरज साहनी को जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच तेज हो गई है। चौरीचौरा पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल में बंद धर्मवीर यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब जेल में ही उससे पूछताछ की तैयारी है। 

विज्ञापन


इसकी अनुमति न्यायालय से ली जाएगी। धर्मवीर का वायस सैंपल भी लिया जाएगा। वायस सैंपल की फोरेंसिक जांच कराई जा सकती है। उधर, इसी सिलसिले में विधायक ने अपने पिता व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के साथ रविवार को लखनऊ में डीजीपी डीएस चौहान से मुलाकात की। 
विज्ञापन


विधायक ने अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। इसपर डीजीपी ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन कुछ स्थानीय नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इस वजह से षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
भाजपा विधायक की तहरीर पर चौरीचौरा थाने में दर्ज केस के मुताबिक, जेल में बंद देवरिया के बदमाश धर्मवीर यादव ने 11 अगस्त को समर्थक धीरज साहनी को फोन किया था। समर्थक के साथ ही विधायक को भी जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed