फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused is a history-sheeter from Gauribazar, active in the criminal world since 2003.

Gorakhpur News: नशीली चाय पिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The accused is a history-sheeter from Gauribazar, active in the criminal world since 2003.
- गौरीबाजार का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, 2003 से अपराध की दुनिया में सक्रिय
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती कर उनका भरोसा जीतने के बाद नशीली चाय पिलाकर लूटपाट करने वाले जहरखुरान को जीआरपी ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी देवरिया जिले के गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्ष 2003 से सक्रिय बताया जा रहा है। उसके कब्जे से करीब 55 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ है।

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह प्लेटफार्म नंबर एक स्थित यात्री हाल के पास चेकिंग के दौरान गौरीबाजार के जंगलकिता सेम इंदुपुर निवासी महेंद्र गिरी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन, ट्राली बैग, चेन और चार हजार रुपये मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन में टिकट लेकर यात्रियों के बीच बैठता था। बातचीत के बाद दोस्ती कर उनका भरोसा जीतता और अपनी लाई हुई चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला देता था। यात्री के बेहोश होते ही मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लेकर ट्रेन से उतर जाता था। मौका मिलने पर ट्राली बैग भी पार कर देता था। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए वह कपड़ों की दूसरी जोड़ी साथ रखता और कपड़े बदलकर निकल जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed