{"_id":"6a1b50004c4ca7a33f0c57bc","slug":"the-accident-occurred-at-6-pm-on-the-barhalganj-dohrighat-bridge-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1338679-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टंट का जानलेवा शौक: बड़हलगंज पुल से रील बनाते हुए सरयू में कूदा युवक, लापता... साथी को नाविकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंट का जानलेवा शौक: बड़हलगंज पुल से रील बनाते हुए सरयू में कूदा युवक, लापता... साथी को नाविकों ने बचाया
Sun, 31 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 31 May 2026 02:30 AM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय पुल और घाटों पर युवाओं की भीड़ जुटती है, जहां मोबाइल से रील और वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और चेतावनी प्रसारण की व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। नाविकों की मौजूदगी से शनिवार को एक युवक की जान बच गई लेकिन समय रहते रोकथाम के उपाय होते तो हादसे की नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
नशे की हालत में सरयू नदी में कूदे युवक की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नदी में डूबने की कई घटनाओं के बीच शनिवार शाम फिर बड़ा हादसा हो गया। बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर रील बनाने के दौरान स्टंट करते हुए एक युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में समा गया। उसे बचाने के लिए उसका साथी भी नदी में कूद पड़ा। नाविकों ने साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्टंट करने वाले युवक का पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार, लालगंज मोहल्ला निवासी दिलशाद (23) अपने मित्र मोहम्मद सुहैल के साथ दोहरीघाट पुल पर मोबाइल से रील बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीडियो को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से उसने अचानक पुल से छलांग लगा दी।

कुछ ही देर बाद वह पानी में संघर्ष करता दिखाई दिया और तेज बहाव के बीच नियंत्रण खो बैठा। साथी को डूबता देख सुहैल ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि वह भी धारा की चपेट में आ गया। घाट पर मौजूद नाविकों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल नाव लेकर बचाव शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सुहैल को बाहर निकाल लिया। इस दौरान दिलशाद नजरों से ओझल हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही बड़हलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों को लगाकर नदी में तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के घाटों पर भी खोजबीन कराई लेकिन अंधेरा होने तक कोई सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद पुल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दिलशाद नशे की हालत में था। गोताखोर लगाकर खोजबीन की जा रही है।

सोशल मीडिया पर व्यूज की होड़ में युवा उठा रहे जोखिम
रील बनाने और सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में युवा जोखिम उठा रहे हैं। हाल में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन की ओर से चेतावनी और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद खतरनाक स्थानों पर ऐसे स्टंट रुक नहीं रहे हैं।
संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत
सरयू नदी के घाटों और पुलों को डूबने की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर लोगों को गहरे पानी में न उतरने, पुलों से छलांग न लगाने और नदी में स्टंट से बचने की चेतावनी दी जाती है। कई स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन उनका प्रभाव सीमित नजर आता है।
रील बनाने और सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में युवा जोखिम उठा रहे हैं। हाल में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन की ओर से चेतावनी और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद खतरनाक स्थानों पर ऐसे स्टंट रुक नहीं रहे हैं।
संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत
सरयू नदी के घाटों और पुलों को डूबने की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर लोगों को गहरे पानी में न उतरने, पुलों से छलांग न लगाने और नदी में स्टंट से बचने की चेतावनी दी जाती है। कई स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन उनका प्रभाव सीमित नजर आता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय पुल और घाटों पर युवाओं की भीड़ जुटती है, जहां मोबाइल से रील और वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और चेतावनी प्रसारण की व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। नाविकों की मौजूदगी से शनिवार को एक युवक की जान बच गई लेकिन समय रहते रोकथाम के उपाय होते तो हादसे की नौबत ही नहीं आती।
ग्रामीण पहले भी कर चुके हैं पुल पर जाली लगाने की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने पहले भी पुल के दोनों ओर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की थी लेकिन अब तक जाली नहीं लगाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल पर जाली लगी होती तो युवक की जान बच सकती थी।