{"_id":"65bfeb4214fc0e0004034ffc","slug":"tender-worth-two-crores-stuck-in-rules-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-455820-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो करोड़ का टेंडर नियमों के फेर में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो करोड़ का टेंडर नियमों के फेर में फंसा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में उपकरणों की खरीद का टेंडर नियमों के फेर में फंस गया है। कमियों के चलते दो बार निविदा निरस्त की जा चुकी है। फिर करीब दो करोड़ का यह टेंडर जारी किया गया है। ठेकेदारों ने इसमें मनमानी का आरोप लगाया है।
जिला अस्पताल के उच्चीकरण के लिए कुछ उपकरण खरीदने हैं, जिनके लिए एक करोड़ 98 लाख 58 हजार 900 रुपये का टेंडर जारी हुआ है। जैम पोर्टल पर जारी इस टेंडर पर आपत्ति के बाद जांच हुई और कमियां भी मिलीं। इसके बाद महानिदेशक के निर्देश पर टेंडर निरस्त किया जा चुका है। अब फिर नया टेंडर जारी हुआ है जो 10 फरवरी को खुलेगा।