फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ten feet long Dragon catch near house in gorakhpur

गोरखपुर: घर के पास मिला दस फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले

Sun, 05 Sep 2021 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Sep 2021 03:12 PM IST
सार

35 किलो वजन और 10 फीट वाला अजगर देख सहम गए लोग। गांव के दो लोगों ने निडर होकर किया रेस्क्यू।

विज्ञापन
Ten feet long Dragon catch near house in gorakhpur
अजरग को पकड़ते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच क्षेत्र के ग्रामसभा लुहसी निवासी व्यक्ति के घर के पीछे रविवार को विशाल अजगर को देखकर लोग अचानक डर गए। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचकर अजगर को अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा लुहसी निवासी दिनेश चौहान के घर के पीछे से एक अजगर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, जिसका वजन लगभग 35 किलो और लंबाई 10 फीट थी। अजगर को देखकर घरवाले वह आस-पास के लोग सहम गए। तभी गांव के रामदुलारे चौहान व अर्जुन चौहान ने बहादुरी का परिचय देते हुए अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया और गांव के बाहर बगीचे में ले गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते अजगर मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैसल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। अजगर को पकड़कर बोरी में रख दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंचे वन दरोगा अनिल सिंह अजगर को सुरक्षित लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने रामदुलारे व अर्जुन की बहादुरी को सराहा। वहीं रामदुलारे ने कहा कि अजगर को किसी भी तरह की हानि ना हो इसलिए सावधानी बरतते हुए उसको बोरे में रख दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed