फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temperature dropped by 7.3 degrees Celsius due to drizzle, weather will remain like this for the whole week

Gorakhpur News: बूंदाबांदी से 7.3 डिग्री सेल्सियस फिसला तापमान, पूरे सप्ताह रहेगा ऐसा ही मौसम

Tue, 20 May 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 7.3 degrees Celsius due to drizzle, weather will remain like this for the whole week
- सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा चलने, बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे गर्मी का असर एकदम से कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह बूंदाबांदी और वज्रपात का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलेंगी।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी यूपी में मौसम एकदम से बदल गया है। दो दिन से बूंदाबांदी हो रही है। सोमवार को सुबह ही बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर में भी ऐसी ही स्थिति रही। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। ठंडी हवा चलने और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान एकदम से नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी पूरे सप्ताह मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावनाएं हैं। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलेंगी। तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed