फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenagers will get driving license for e-scooty

काम की बात: ई-स्कूटी के लिए किशारों को मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Mon, 20 Nov 2023 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

परिवहन मंत्री ने कहा था कि बाजार में कई कंपनियों की बिना गियर वाली ई-स्कूटी आ गई हैं। ऐसे में इन गाड़ियों को काफी संख्या में स्कूली बच्चे चला रहे हैं, लेकिन समस्या यही है कि उनके पास किसी तरह का कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। ऐसे में अब बिना गियर इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने वाले किशारों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Teenagers will get driving license for e-scooty
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ई-स्कूटी लेकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले किशोरों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही परिवहन विभाग उनका भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करेगा। डीएल हासिल कर किशोर बेरोक-टोक ई-स्कूटी लेकर स्कूल-कॉलेज जा सकेंगे।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले तक 16 से 18 वर्ष तक के किशोरों के भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते रहे हैं। इस लाइसेंस पर 50 सीसी तक के मोपेड चलाने की मंजूरी थी। 50 सीसी के मोपेड बंद होने के बाद परिवहन विभाग ने 16 से 18 वर्ष तक के किशारों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बंद कर दिया। परिवहन मंत्री की पहल के बाद अब किशोरों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि इस मामले में अभी आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा था कि बाजार में कई कंपनियों की बिना गियर वाली ई-स्कूटी आ गई हैं। ऐसे में इन गाड़ियों को काफी संख्या में स्कूली बच्चे चला रहे हैं, लेकिन समस्या यही है कि उनके पास किसी तरह का कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। ऐसे में अब बिना गियर इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाने वाले किशारों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआई सीमा गौतम ने बताया कि जिनके पास 50 सीसी से कम के बिना गियर वाले वाहन हैं उन किशोरों के लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed