फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager who went to bathe in old Rapti dies due to drowning

बूढ़ी राप्ती में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Thu, 26 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe in old Rapti dies due to drowning
बूढ़ी राप्ती में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी के बसंतपुर घाट पर बृहस्पतिवार शाम को नहाने गया किशोर डूब गया। साथ में गए अन्य किशोरों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने करीब आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला। उसे निजी अस्पताल बिस्कोहर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद किशोर के घर कोहराम मच गया।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी आदर्श तिवारी (15) पुत्र इंद्रमणि तिवारी अपने कुछ दोस्तों के साथ अक्सर गांव के दक्षिण बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने जाता था। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब वह अपने दोस्तों के साथ घर से नदी में नहाने के लिए गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जबकि उसके दोस्त किनारे नहा रहे थे।
विज्ञापन

आदर्श डूबने लगा तो उसके साथी शोर मचाने लगे। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना न जानने के कारण वे उसे बचा नहीं सके। घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचकर नदी में आदर्श की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद आदर्श मिला। उसके बचने की उम्मीद में लोग उसे उसे बिस्कोहर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी बिस्कोहर राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed