फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager swallowed poison after refusing to marry condition critical

Gorakhpur News: शादी से इनकार पर किशोरी ने जहर निगला, हालत गंभीर

Mon, 13 Feb 2023 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Feb 2023 11:19 AM IST
सार

खोराबार प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि किशोरी थाने पर आई थी। उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। बाद में उसने जहर निगल लिया, उसे भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही।

विज्ञापन
Teenager swallowed poison after refusing to marry condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के एक गांव में युवक के शादी से इनकार पर 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार रात में जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस की मौजूदगी में उसका उपचार चल रहा है। शनिवार को ही किशोरी को घर से दो दिन लापता होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार की मूल निवासी किशोरी खोराबार में अपने बुआ के घर पिछले सात महीने से रह रही है। किशोरी का प्रेम संबंध बुआ के गांव के ही एक युवक से हो गया। 10 फरवरी 2023 को किशोरी घर से भाग गई। प्रेमी के कहने पर वह शहर के एक होटल में रुकी।
विज्ञापन


इधर उसकी बुआ ने थाने पर अरोपी युवक जुग्नू के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। उधर, युवक ने शादी से अभी इनकार करते हुए बालिग होने के बाद शादी करने की बात कह दी। इसके बाद किशोरी खुद 11 फरवरी 2023 को थाने आ गई। जिसके बाद पुलिस ने बुआ को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात में किशोरी ने जहर निगल लिया। आनन-फानन उसे परिजन रामनगर कड़जहा स्थित एक नर्सिंग में भर्ती करा दिए, जहां महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में उपचार चल रहा। उधर, किशोरी की बुआ ने बताया कि भागने के बाद में बेंगलुरु में रहने वाले प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे आहत होकर थाने आई। मैं घर लाने से मना कर रही थी फिर भी पुलिस ने जबर्दस्ती भेज दिया।


खोराबार प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि किशोरी थाने पर आई थी। उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। बाद में उसने जहर निगल लिया, उसे भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed