{"_id":"5f07542f8ebc3e6374562ab3","slug":"teenager-raped-in-gauribazar-gorakhpur-news-gkp357589262","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस केस
दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व शाम को पड़ोसी युवक एक सोलह वर्ष की किशोरी को बहला-फुसलाकर घर ले आया। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिवारवालों को आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर देने के दो दिन बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।