{"_id":"64f8382a92750053da09ba5a","slug":"teenager-living-in-maharashtra-molested-in-gorakhpur-2023-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से चैटिंग बनी काल: महाराष्ट्र में रहने वाली किशोरी से गोरखपुर में दुष्कर्म, बंधक बनाकर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक से चैटिंग बनी काल: महाराष्ट्र में रहने वाली किशोरी से गोरखपुर में दुष्कर्म, बंधक बनाकर की हैवानियत
Wed, 06 Sep 2023 01:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:58 PM IST
सार
महाराष्ट्र में रहने वाली जौनपुर की किशोरी से गोरखपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्जकर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा में बंधक बनाकर महाराष्ट्र में रहने वाली जौनपुर की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्जकर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का एक व्यक्ति महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रहता है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक आरोपी के रिश्तेदार महाराष्ट्र में पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं। आरोपी के मौसेरे भाई को फेसबुक से चैटिंग के दौरान एक किशोरी से नजदीकी हो गई। किशोरी को महाराष्ट्र से गोरखपुर ले आया।
विज्ञापन
शहर में रहने के लिए होटल में कमरा बुक करने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी साथ में होने के कारण होटल में कमरा नहीं मिला। आरोपी उसे लेकर गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक सप्ताह तक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसे वापस महाराष्ट्र छोड़कर मोबाइल बंद कर लिया। युवकों को तलाशने में पीड़िता ने काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
पता न चलने पर पीड़ित के पिता ने महाराष्ट्र में केस दर्ज कराया। जनवरी 2023 में घटनास्थल के आधार पर केस को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया था। घटनास्थल का थाना स्पष्ट न होने के कारण मुकदमा हस्तांतरित नहीं हो पाया।
पांच सितंबर को पीड़िता अपने पिता के साथ फिर गुलरिहा थाने पहुंची तो पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पहुंच गई। उसकी निशानदेही पर घटना स्पष्ट होते ही एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस केस हस्तांतरित करने के साथ दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पांच सितंबर को पीड़िता अपने पिता के साथ फिर गुलरिहा थाने पहुंची तो पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पहुंच गई। उसकी निशानदेही पर घटना स्पष्ट होते ही एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस केस हस्तांतरित करने के साथ दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।