{"_id":"6335df681644c179d71c073f","slug":"teenager-dies-due-to-injection-of-quacks-accused-absconding-gorakhpur-news-gkp452261291","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत, आरोपी फरार
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र में नेवरी रामबक्श स्थिति एक निजी क्लीनिक के झोलाछाप पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप है, जिससे 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है।
घटना में थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के सोमई ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार को दिन में 3 बजे उनका बेटा भास्कर (13) अपनी मां चंद्रावती देवी का इलाज कराने नेवरी रामबक्श स्थित प्रदीप वर्मा के पास गया था। मां की दवा लेने के बाद भास्कर ने झोलाछाप प्रदीप से अपनी तबियत का जिक्त्रस् करते हुए बताया कि उसे भी दो दिन पूर्व बुखार था और कुछ दिक्कत महसूस कर रहा है।आरोपी ने तुरंत उसे कोई सुई लगाई और भास्कर को बेचैनी हुई और वह उल्टी करता हुआ क्लीनिक से बाहर गिर गया।
मां ने बेटे की स्थिति से पिता को अवगत कराया। पिता उसे लेकर अयोध्या जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग झोलाछाप की क्लीनिक पर जाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। पिता सोमई ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी प्रदीप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने भास्कर के शव को कब्जे में लिया है। एसएचओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया गया है।