गोरखपुर: किशोर की हत्या कर झाड़ी में फेंका गया शव बरामद, चार दिन से था लापता
जिस जगह उसकी लाश मिली है, वह उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी है और मंगलवार शाम में ही वहां पर तलाश की गई थी। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को लाकर फेंका गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बहोरवा गांव में चार दिनों से लापता लक्ष्य (7) की हत्या कर दी गई। मासूम का शव बुधवार को घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला। लक्ष्य के दोनों हाथों को पीछे करके लाल कपड़े से बांधा गया था और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
वहीं, घरवालों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह खोजी कुत्ते और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, बहोरवा निवासी रुद्र राजभर प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक हैं। उनका इकलौता बेटा लक्ष्य उर्फ गोलू दो अप्रैल की शाम पांच बजे घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी।
पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। गांव के ताल-पोखरे के अलावा झाड़ियों में भी तलाश की गई थी, लेकिन पता नहीं चला था। बुधवार सुबह कुछ महिलाओं ने शव देखा। परिजनों को जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव के पास से बच्चे की एक गेंद भी बरामद की है।
तीन भाई-बहनों में छोटा था लक्ष्य
लक्ष्य तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन दुलारी (11) और सोनम (9) हैं। लक्ष्य के लापता होने के बाद से ही घर में सभी दुखी थे। शव मिलने के बाद घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
एसएसपी ने कहा कि डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि बच्चे का शव घर से कुछ दूर पोखरे के पास झाड़ियों में मिला है। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है। घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी साउथ के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।