{"_id":"622855bca20efd2ee43e35d2","slug":"teenager-body-found-hanging-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फंदे से लटका मिला किशोर का शव, इस वजह से जताई जा रही है हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फंदे से लटका मिला किशोर का शव, इस वजह से जताई जा रही है हत्या की आशंका
Wed, 09 Mar 2022 12:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:52 PM IST
सार
थाना प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के करजहीं गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार को 12 साल के एक बालक का शव फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। नायलॉन की रस्सी से फांसी का फंदा बनाया गया था। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में करजहीं निवासी अश्वनी शुक्ला का बेटा सागर (12) शिकार हुआ है। वह पांचवीं का छात्र था। पिता बेंगलुरु में रहते हैं। सागर मां व भाभी के साथ रहता था। सोमवार को घर से निकला सागर देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के दौरान घर के पास ही बनी घारी में उसका शव मिला। टीनशेड की पाइप से नायलॉन की रस्सी से शव लटका था। दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे।
विज्ञापन
शव देखकर एक लड़के ने बताया कि सागर घारी में बैठा है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos
मां के डांटने से नाराज किशोरी ने की खुदकुशी
बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार कस्बे में सोमवार रात एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत के कुंडे से साड़ी से लटकता मिला। फंदे से उतारकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में पेंट पॉलिश करने वाले राजेश कुमार की बेटी राधा (14) मां रेशमा व भाई-बहन के साथ घर पर रहती थी। देर शाम राधा, मां से किसी सामान की खरीदारी की मांग कर रही थी। मां ने उसे मना कर दिया और अपनी बड़ी पुत्री प्रिया के साथ बाजार चली गई। जब वे घर लौटीं तब तक राधा ने मौत के गले लगा लिया था।