फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager body found hanging in Gorakhpur

गोरखपुर: फंदे से लटका मिला किशोर का शव, इस वजह से जताई जा रही है हत्या की आशंका

Wed, 09 Mar 2022 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Mar 2022 12:52 PM IST
सार

थाना प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।

विज्ञापन
Teenager body found hanging in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के करजहीं गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार को 12 साल के एक बालक का शव फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। नायलॉन की रस्सी से फांसी का फंदा बनाया गया था। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस घटना में करजहीं निवासी अश्वनी शुक्ला का बेटा सागर (12) शिकार हुआ है। वह पांचवीं का छात्र था। पिता बेंगलुरु में रहते हैं। सागर मां व भाभी के साथ रहता था। सोमवार को घर से निकला सागर देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के दौरान घर के पास ही बनी घारी में उसका शव मिला। टीनशेड की पाइप से नायलॉन की रस्सी से शव लटका था। दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे।
विज्ञापन


शव देखकर एक लड़के ने बताया कि सागर घारी में बैठा है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है, जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

मां के डांटने से नाराज किशोरी ने की खुदकुशी 

बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार कस्बे में सोमवार रात एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत के कुंडे से साड़ी से लटकता मिला। फंदे से उतारकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में पेंट पॉलिश करने वाले राजेश कुमार की बेटी राधा (14) मां रेशमा व भाई-बहन के साथ घर पर रहती थी। देर शाम राधा, मां से किसी सामान की खरीदारी की मांग कर रही थी। मां ने उसे मना कर दिया और अपनी बड़ी पुत्री प्रिया के साथ बाजार चली गई। जब वे घर लौटीं तब तक राधा ने मौत के गले लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed