{"_id":"657b64e1cd84bc8fb7066a07","slug":"teen-molested-when-she-went-to-shop-to-buy-goods-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-399545-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुकान पर सामान खरीदने गई किशोरी से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुकान पर सामान खरीदने गई किशोरी से छेड़खानी
विज्ञापन
- गीडा इलाके में हुई घटना, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गीडा (गोरखपुर)। इलाके की एक किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह बुधवार को घर के पास दुकान पर सामान ले गई थी। इसी दौरान गांव के युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटी सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान पुलिया पर बैठे युवक ने टिप्पणी कर दी। मना करने पर वह नजदीक आ गया और हाथ पकड़कर खींच लिया। उसने अश्लीलता की और विरोध करने पर धमकी भी दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देने लगा तो पास में पड़े डंडे से मारकर वह खुद को बचाई। घर आकर किशोरी ने आपबीती बताई। इसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची।
..........
बकरी चराने गई बालिका से छेड़छाड़
हरपुर बुदहट। इलाके के एक गांव की 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बकरी चराने गई बालिका को दो युवक झाड़ी में खींचकर ले जाने की कोशिश भी की। बेटी को लेकर मां थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। ब्यूरो