{"_id":"64d54b624f1ee2317b036ab4","slug":"teams-will-be-active-for-4-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-268635-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए की कॉलोनियाें से जल निकासी के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए की कॉलोनियाें से जल निकासी के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें
विज्ञापन
जलभराव से निपटने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने चार टीमों का गठन किया
टीमें तीन शिफ्टों में काॅलोनियों में नाला-नाली की सफाई और जल निकासी का करेंगी प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए की कॉलोनियों से जल निकासी के लिए टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। बृहस्पतिवार को जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया। इनमें एक अवर अभियंता और तीन सुपरवाइजर शामिल हैं। सुपरवाइजर की जिम्मेदारी होगी कि तीन शिफ्टों में काॅलोनियों में नाला-नाली की सफाई और जल निकासी का प्रबंध करेंगे।
जीडीए की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, गठित टीमें सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक, दोपहर बाद दो बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 से सुबह छह बजे तक तीन शिफ्टों में काम करेंगी। बुद्ध विहार व्यावसायिक, सिद्धार्थ एन्क्लेव विस्तार, सिद्धार्थ एन्क्लेव फेज दो आवासीय योजना के लिए गठित टीम की अगुवाई सहायक अभियंता कुंज विहारी करेंगे। इसमें अवर अभियंता रमापति वर्मा के साथ सुपरवाइजर प्रभु दयाल, सूरज और दिलीप भी शामिल होंगे।
सिद्धार्थपुरम, सिद्धार्थपुरम विस्तार, गौतम विहार, गौतम विहार विस्तार आवासीय योजना में टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता कुलदीप श्रीवास्तव करेंगे। इसमें अवर अभियंता डीएन शुक्ला, सुपरवाइजर रामलखन पाल, आजाद साहनी, ओम प्रकाश शामिल हैं। लेक व्यू, लेक व्यू विस्तार और नौकायन स्थित पंप हाउस के लिए सहायक अभियंता अजय पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। इसमें अवर अभियंता मनीष तिवारी, सुपरवाइजर राधेश्याम साहनी, रमेश यादव व इंद्रजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
बुद्ध विहार पार्ट ए, बी एवं सी, आम्रपाली आवासीय योजना व फरसहिया स्थित पंप हाउस के लिए टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह करेंगे। इस टीम में अवर अभियंता अनुज शर्मा, सुपरवाइजर शमशाद अहमद, रिंकू व सतीश गौड़ शामिल हैं।